पंचायतीराज में महिलाओं के लिए 50 फीसदी हिस्सा मिलना मील का पत्थर होगा साबित : डा. दहिया

पंचायती राज में 50 फीसदी हिस्सा मिलना महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 07:30 AM (IST)
पंचायतीराज में महिलाओं के लिए 50 फीसदी हिस्सा मिलना मील का पत्थर होगा साबित : डा. दहिया
पंचायतीराज में महिलाओं के लिए 50 फीसदी हिस्सा मिलना मील का पत्थर होगा साबित : डा. दहिया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पंचायती राज में 50 फीसदी हिस्सा मिलना महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह बात सर्व खाप महापंचायत की महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने पंचायती राज में 50 फीसदी आरक्षण का बिल विधानसभा में पास होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

डा. संतोष दहिया ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में सभी सदस्यों की ओर से एक सुर में महिलाओं के लिए पंचायती राज में 50 फीसदी आरक्षण को मंजूरी मिलना इस बात का प्रमाण है कि अब समय बदल रहा है। उन्होंने कहा लंबे समय से हमारी मांग रही है कि महिलाओं को पंचायती राज, विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और सभी प्रकार की नौकरियों में 50 फीसदी हिस्सा मिलना चाहिए। क्योंकि महिलाएं जनसंख्या का लगभग 50 फीसदी है। लेकिन संसद में केवल 10 फीसदी महिलाएं ही पहुंचती हैं। हमने पहली अंतरराष्ट्रीय सर्व खाप कॉन्फ्रेंस की। जिसमें देश के हर कोने से महिलाएं जुड़ी और 15 महिलाएं विदेशों से भी कॉन्फ्रेंस में जुड़ी। सभी महिलाओं ने पंचायती राज में 50 फीसदी हिस्से की मांग की गई थी। हमारी इस मांग को स्वीकार करने के लिए सर्व खाप महिला विग ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का हार्दिक धन्यवाद के साथ-साथ विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करती हैं।

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री को करेंगे सम्मानित

डा. संतोष दहिया ने कहा कि बिल राज्यपाल के पास जाएगा। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद लागू हो जाएगा। इस बिल के लागू होने के बाद सर्व खाप महिला विग मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री को सम्मानित करेगी। इसके बाद जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलकर वहां भी पंचायती राज में 50 फीसदी रिजर्वेशन की मांग की जाएगी।

chat bot
आपका साथी