जिला जेल से महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रिहा हुए चार कैदी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिछले तीन-तीन साल से जिला जेल में बंद कैदियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर केंद्र सरकार की ओर से तोहफा मिला है।अपनी आधी सजा पूरी कर चुके जिला जेल में बंद चार कैदियों को शुक्रवार को जेल से रिहा किया गया। इन कैदियों में लाडवा के दिलबाग ¨सह, पिपली के रवि, पिहोवा के हरिपाल और लाडवा के जस¨वद्र ¨सह को रिहा किया गया। इन कैदियों को रिहाई के समय जेल अधीक्षक डॉ. संजय ¨सह व डिप्टी जेल अधीक्षक डीडी तंवर ने महात्मा गांधी की पुस्तकें भेंट कर रिहा किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 11:58 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 11:58 PM (IST)
जिला जेल से महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रिहा हुए चार कैदी
जिला जेल से महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रिहा हुए चार कैदी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिछले तीन-तीन साल से जिला जेल में बंद कैदियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर केंद्र सरकार की ओर से तोहफा मिला है।अपनी आधी सजा पूरी कर चुके जिला जेल में बंद चार कैदियों को शुक्रवार को जेल से रिहा किया गया। इन कैदियों में लाडवा के दिलबाग ¨सह, पिपली के रवि, पिहोवा के हरिपाल और लाडवा के जस¨वद्र ¨सह को रिहा किया गया। इन कैदियों को रिहाई के समय जेल अधीक्षक डॉ. संजय ¨सह व डिप्टी जेल अधीक्षक डीडी तंवर ने महात्मा गांधी की पुस्तकें भेंट कर रिहा किया। उन्हें अच्छे चाल-चलन रखने के लिए प्रेरित किया गया। चारों कैदियों ने सरकार इस फैसले पर केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से उनके परिवारों को यह खुशी पहले ही खबरों के माध्यम मिल चुकी थी, जिसके लिए वे दैनिक जागरण के भी आभारी हैं। केंद्र सरकार ने 50 फीसद से अधिक सजा पूरी होने, बीमार, बुजुर्ग, दिव्यांग व किन्नरों को गांधी जयंती पर रिहा करने का फैसला लिया था। कैदियों की रिहाई एक साथ नहीं, बल्कि दो साल तक चलने वाले तीन चरणों में होनी है। रिहाई का पहला चरण दो अक्टूबर 2018 को गांधी जयंती, दूसरा चरण छह अप्रैल डांडी यात्रा दिवस तथा तीसरा चरण दो अक्टूबर 2019 को गांधी जयंती के दिन होगा। पहले चरण के लिए जिला जेल प्रशासन की ओर से सात कैदियों की सूची प्रदेश सरकार को भेजी थी। सूची में वे कैदी शामिल थे, जिनकी सजा एक तिहाई पूरी हो चुकी है और जेल में रहते हुए अच्छा व्यवहार था। इस सूची में से चार कैदियों को पहले चरण में रिहा करने की घोषणा की गई थी। इनमें सड़क दुर्घटना के मामले में एक की सजा काटने वाले लाडवा निवासी दलबीर ¨सह, चोरी के केस में चार साल की सजा काटने वाले पिपली निवासी रवि कुमार, हत्या के प्रयास में चार साल की सजा काट रहे पिहोवा निवासी हरिपाल व हत्या के प्रयास में चार साल की सजा काट रहे लाडवा निवासी जस¨वद्र ¨सह को शामिल थे। चारों को शुक्रवार को जेल से रिहा किया गया। चारों ने अपनी रिहाई पर खुशी जताई और केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी