गुरु अर्जुन देव के दिखाए मार्ग पर चलकर करें सेवा : बाबा सुरेंद्र ¨सह

फोटो संख्या : 15 संवाद सहयोगी, बाबैन : पांचवीं नानक ज्योति धन-धन गुरु अर्जुन देव का शहीदी गुरुपर्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM (IST)
गुरु अर्जुन देव के दिखाए मार्ग पर चलकर करें सेवा : बाबा सुरेंद्र ¨सह
गुरु अर्जुन देव के दिखाए मार्ग पर चलकर करें सेवा : बाबा सुरेंद्र ¨सह

फोटो संख्या : 15

संवाद सहयोगी, बाबैन : पांचवीं नानक ज्योति धन-धन गुरु अर्जुन देव का शहीदी गुरुपर्व डेरा गुरुद्वारा मंडोखरा साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर डेरा गुरुद्वारा मंडोखरा साहिब की और से जगह-जगह मीठे जल की छबीलें लगाई गई और गुरुद्वारा साहिब में गुरु का लंगर जलेबी के साथ अटूट बरताया गया। रागी एवं ढाडी जत्थों ने गुरुवाणी का कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। संगतों के दास बाबा सुरेंद्र ¨सह ने संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें शहीदों के सरताज धन-धन गुरु अर्जुन देव की महान शहादत को हमेशा ही नतमस्तक करना चाहिए और उनके दिखाए सिख धर्म के सिद्धांतों को अपने जीवन का व्यावहारिक हिस्सा बनाना चाहिए। श्री गुरु अर्जुन देव जी ऐसी महान आत्मा थे, जिन्होंने प्राणी मात्र में परमेश्वर की ज्योति को विराजमान देखा था। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव की महान रचना सुखमणि साहिब का पाठ जग प्रसिद्ध है। जिसमें सेवा, सुमरिन का गुणगान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हमें गुरु अर्जुन देव के दिखाए मार्ग पर चलकर परमात्मा के हर आदेश की पालना करनी चाहिए। इस अवसर पर एसजीपीसी के सदस्य हरभजन ¨सह मसाना, शिवदयाल ¨सह, जत्थेदार बुटा ¨सह, गुरदीप ¨सह, गुरतेज ¨सह सेंखों, हरपाल ¨सह, बलबीर ¨सह, बलकार ¨सह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी