लगातार दो दिन धान उठान के बाद भी मंडी में लग रहा ट्रालियों का जाम

बाबैन। अनाज मंडी में धान का उठान करने के लिए लगातार दो दिन मंगलवार व बुधवार को कार्य बंद रहने के बाद वीरवार को फिर से भारी संख्या में आई धान की ट्रालियों से मंडी में चारों और जाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 06:40 AM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 06:40 AM (IST)
लगातार दो दिन धान उठान के बाद भी मंडी में लग रहा ट्रालियों का जाम
लगातार दो दिन धान उठान के बाद भी मंडी में लग रहा ट्रालियों का जाम

संवाद सहयोगी, बाबैन : अनाज मंडी में धान का उठान करने के लिए लगातार दो दिन मंगलवार व बुधवार को कार्य बंद रहने के बाद वीरवार को फिर से भारी संख्या में आई धान की ट्रालियों से मंडी में चारों और जाम लग गया। किसानों को अपनी धान की ट्राली मंडी में लाने के लिए सारी रात सड़क पर ही गुजारनी पड़ी। क्योंकि मंडी बंद रखने की तय सीमा शाम छह बजे तक ही थी। जिसके बाद से ही किसान अपनी धान से लदी ट्रालियां मंडी में लेकर आ गए। वहीं दूसरी ओर किसानों की ट्रालियों की मंडी में एंट्री रोकने के लिए मंडी के 2 गेट बंद कर दिए गए। जिससे सड़कों पर चारों ओर धान से लदी ट्रालियों की लंबी लाइन लग गई। किसानों की ओर से मंडी के गेट बंद करने का विरोध करने के बाद रात दो बजे के बाद मंडी के गेटों को खोल दिया गया। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई किसानों के ट्रैक्टर भी एक दूसरे से टकरा गए। जिससे कई किसानों के ट्रैक्टरों का भी काफी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि अनाज मंडी एसोसिएशन ने मंडी से धान का जाम तोड़ने के लिए लगाता दो दिन मंगलवार व बुधवार को मंडी को बंद रखने का फैसला किया था। बुधवार शाम से ही मंडी में धान की ट्रालियों का आगमन शुरु हो गया। लेकिन मंडी के गेट बंद होने से स्टेट हाइवे नंबर सात पर ट्रालियों की लंबी लाइन लग गई और किसानों को अपनी धान की ट्राली खाली करने के लिए रातभर सड़कों पर ही इंतजार करना पड़ा।

वर्जन :

धान का उठान करने के लिए मंडी को दो दिन मंगलवार व बुधवार के लिए बंद रखने का फैसला किया था। 2 दिन मंडी में धान का उठान होने से अब किसानों को मंडी में काफी जगह मिल गई है। जहां वे धान डाल सकेंगे। उन्होंने किसानों को आह्वान किया कि वे मंडी में धान लाने से पहले अपने आढ़ती से संपर्क करे ताकि वह मंडी में भीड़ देखकर ही उनका धान मंगवाए और मंडी में ज्यादा जाम न लगे।

लाभ सिंह अंटाल, प्रधान, अनाज मंडी, बाबैन।

chat bot
आपका साथी