जयराम विद्यापीठ में होगा गीता जयंती महोत्सव 2019 का शुभारंभ

गीता जयंती महोत्सव का उद्घाटन जयराम विद्यापीठ परिसर में होगा। मुख्यातिथि उपायुक्त रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 06:26 AM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 06:26 AM (IST)
जयराम विद्यापीठ में होगा गीता जयंती महोत्सव 2019 का शुभारंभ
जयराम विद्यापीठ में होगा गीता जयंती महोत्सव 2019 का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जयराम विद्यापीठ परिसर में गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव 2019 के शुभारम्भ के लिए 19 नवंबर को खूंटा गाड़ रस्म के साथ किया जाएगा। इस मौके पर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की उपस्थिति में ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण किया जाएगा।

जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिगला ने बताया कि इस मौके पर कुरुक्षेत्र के डीसी डॉ. एसएस फुलिया मुख्यातिथि होंगे। इस मौके पर भूमि पूजन के उपरांत विश्वास और आस्था का खूंटा गाड़कर हरवर्ष की भांति विधिवत गीता जयंती महोत्सव 2019 के शुभारंभ की परंपरा पूर्ण करेंगे।

विद्यापीठ परिसर में जिस भूमि पर गीता जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना है उसी भूमि का विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है। विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव की यह परंपरा 1991 से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि जयराम विद्यापीठ लगातार इतने सालों से आज तक इतने भव्य स्तर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दिन विद्यापीठ के सभी ट्रस्टी तथा पदाधिकारी भी पहुंचेंगे।

विद्यापीठ में भूमि पूजन समारोह की तैयारियों के लिए केके गर्ग, श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, राजेन्द्र सिघल, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, पवन गर्ग, टेक सिंह लोहार माजरा, खरैती लाल सिगला, कुलवंत सैनी, एसएन गुप्ता, संजीव गर्ग, मुनीश मित्तल, रोहित कौशिक, सतबीर कौशिक, मुदित शुक्ला जिम्मेदारियां दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी