डीएन की छात्राओं को मनाया, पूरी होंगी मांगें

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र दयानंद महिला महाविद्यालय कदयानंद महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने पहली बार अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों तक आंदोलन किया। महाविद्यालय में 22 वर्षों बाद हुए छात्र संघ चुनावों के बाद चुनी गई कार्यकारिणी ने पहले दिन 18 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 10:46 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 10:46 AM (IST)
डीएन की छात्राओं को मनाया, पूरी होंगी मांगें
डीएन की छात्राओं को मनाया, पूरी होंगी मांगें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दयानंद महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने पहली बार अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों तक आंदोलन किया। महाविद्यालय में 22 वर्षों बाद हुए छात्र संघ चुनावों के बाद चुनी गई कार्यकारिणी ने पहले दिन 18 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद छात्राओं ने कार्रवाई न होते देख कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से बातचीत की। जायज मांगों को पूरा करने का वादा किया।

छात्र संघ की कार्यकारिणी की अध्यक्ष मधु, उपप्रधान अंजू, सचिव इतिका, सह सचिव आकांक्षा ने प्रधानाचार्या से बातचीत की। मांग की कि कॉलेज में छात्राओं के फोन प्रयोग करने पर प्रतिबंध को हटाया जाए, कॉलेज में शिकायत पेटी लगाई जाए, छात्राओं के साथ गलत व्यवहार बंद किया जाए, आउट आफ सिलेबस आए बीकाम के पेपर की समस्या को दूर किया जाए। जायज मांगें पूरी होंगी

दयानंद महिला महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्टूडेंट काउंसिल के चार पदाधिकारियों के साथ हुई बातचीत प्राचार्या डॉ. विजेश्वरी देवी के साथ हुई। छात्राओं की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी