जियो स्पेशियल तकनीक से आपदा प्रबंधन संभव : चौधरी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जियोफिजिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह चौधरी ने कहा कि आधुनिक काल में इस तकनीक से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अद्भुत सफलता प्राप्त की जा सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 08:54 AM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 08:54 AM (IST)
जियो स्पेशियल तकनीक से आपदा प्रबंधन संभव : चौधरी
जियो स्पेशियल तकनीक से आपदा प्रबंधन संभव : चौधरी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जियोफिजिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह चौधरी ने कहा कि आधुनिक काल में इस तकनीक से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अद्भुत सफलता प्राप्त की जा सकती है। वह बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी मानव संसाधन विकास केंद्र और जियोफिजिक्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे साप्ताहिक आपदा प्रबंधन शॉर्ट टर्म कोर्स के चौथे दिन बोल रहे थे। इसके प्रथम सत्र में प्रो. सीआर ड्रोलिया ने तनाव प्रबंधन पर अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम के तृतीय सत्र में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो. मिलाप चंद शर्मा ने भूकंप, भूस्खलन और बर्फीले तूफानों के दौरान आपदा प्रबंधन पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के ही प्रो. राजेश कुमार ने बाढ़ से होने वाले नुकसान और उससे जुड़े आपदा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. भगवान सिंह चौधरी और प्रो. पाटिल ने बताया कि शनिवार को कोर्स का आखिरी दिन है और इस दिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी