प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों से रूबरू हुए दिग्विजय चौटाला

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा कि यदि प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर प्रदेश सरकार ने अपनी स्थिति जल्द ही स्पष्ट नहीं की तो इनसो बड़े आंदोलन को आरंभ करने के लिए तैयार है। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। दिग्विजय चौटाला सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉन टी¨चग क्लब में विद्यार्थियों के साथ रूबरू कार्यक्रम में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 12:00 AM (IST)
प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों से रूबरू हुए दिग्विजय चौटाला
प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों से रूबरू हुए दिग्विजय चौटाला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा कि यदि प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर प्रदेश सरकार ने अपनी स्थिति जल्द ही स्पष्ट नहीं की तो इनसो बड़े आंदोलन को आरंभ करने के लिए तैयार है। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। दिग्विजय चौटाला सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉन टी¨चग क्लब में विद्यार्थियों के साथ रूबरू कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इससे पूर्व दिग्विजय चौटाला श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों को समर्थन देने पहुंचे। विद्यार्थियों ने उन्हें अपनी मांगों संबंधी एक लिखित मांगपत्र सौंपा। दिग्विजय चौटाला ने भावी डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि इनसो जल्द ही उनकी इन मांगों को लोकसभा और विधानसभा में सशक्त तरीके से उठाएगी और जल्द ही पूरा करवाने का काम करेगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट से लगभग 200 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ दिग्विजय चौटाला नॉन टी¨चग क्लब पहुंचे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष तरीके से करवाने को लेकर भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। यही वजह है कि इनसो को मजबूरन संघर्ष की राह पर चलना पड़ रहा है। इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जस¨वद्र खेहरा ने बताया कि दिग्विजय चौटाला का ये दौरा इनसो द्वारा चलाए गए प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रमों के तहत आज आखिरी दौरा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का था। इससे पूर्व वे प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर चुके हैं। इस अवसर पर प्रो. रणधीर ¨सह चीका, सुनील राणा, मंजू जाखड़, विक्रम गुर्जर, योगेश शर्मा, राकेश बेनिवाल, शेखर नैन, ¨रकू ग्योंग, विपिन, रिशभ चौहान, गौरव शर्मा, लाला सोनीपत आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी