बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में हो रहा विकास : बेदी

संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा : गांव पाडलू में शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान बेदी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों का चक्का तेजी से घूम रहा है। क्षेत्र के किसी भी गांव से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 11:31 PM (IST)
बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में हो रहा विकास : बेदी
बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में हो रहा विकास : बेदी

बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में हो रहा विकास : बेदी

राज्यमंत्री ने गांव पाडलू में विभिन्न कार्यो का किया शिलान्यास

संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा : गांव पाडलू में शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान बेदी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों का चक्का तेजी से घूम रहा है। क्षेत्र के किसी भी गांव से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर गांव को विकास कार्यो के लिए राशि सरकार द्वारा दी जा रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले वह शाहाबाद के विधायक है और शाहाबाद को प्रगति के पथ पर ले जाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कलसाना में बन रहे पुल व दयालनगर अंडर पास से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

इससे पहले ग्राम पंचायत पाडलू की ओर से राज्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मंच का संचालन कर्णराज ¨सह तूर ने किया। इस मौके पर राव रणजीत ¨सह, बलदेवराज सेठी, अरूण कंसल, मुलखराज गुंबर, गौरव बेदी, गोपाल राणा, केहर सैनी, सरपंच हरप्रीत ¨सह, सुरेंद्र कश्यप माजरी, नीटू राणा, जगदीप सांगवान ठोल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी