दिन गर्म और रातें हो रही ठंडी

दिन में धूप और रात में ठंडी बढ़ने लगी है। मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज इन दिनों चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 06:20 AM (IST)
दिन गर्म और रातें हो रही ठंडी
दिन गर्म और रातें हो रही ठंडी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दिन में धूप और रात में ठंडी बढ़ने लगी है। मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज इन दिनों चल रहा है। मौसम के इस मिजाज से जरा सतर्क रहें अन्यथा तबीयत बिगड़ सकती है। वीरवार को दिनभर के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। बुधवार की अपेक्षा वीरवार का दिन गर्म रहा। हवा की रफ्तार कम होने के कारण दिन भी धूप में खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिसंबर माह आधा बितने को है। आए दिन मौसम परिवर्तनशील हो रहा है। दिन में धूप खिलने से गर्मी बढ़ जाती है, वहीं सुबह व सायं ठंड लोगों को बेहाल किए हुए हैं। इससे बचने के लिए चिकित्सक भी लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे धूप खिलने पर एकाएक गर्म कपड़े न निकाले, ऐसे में लापरवाही करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। सुबह व सायं के समय घर से बाहर निकलते समय स्वेटर जरूर पहनें। रात में कंबल या रजाई लें, अन्यथा शहरी में जकड़न की स्थिति पैदा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव जारी रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज होगी। दोपहर में धूप परेशान कर सकती है, मगर सायं ठंड बढ़ेगी। फसल के फायदेमंद है धूप

धूप फसलों के लिए फायदेमंद है। पूर्व वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह का कहना है कि धूप से हरी पत्तेदार सब्जियों की बढ़वार होगी। वहीं ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद है। दिन में गर्मी से आलू की फसल भी बढ़ेगी। अगले एक सप्ताह का तापमान

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान मौसम

11 दिसंबर : 24 14 धूप निकलेगी

12 दिसंबर : 21 12 बारिश की संभावना

13 दिसंबर : 21 09 बादल छाए रहेंगे

14 दिसंबर : 20 08 बादल छाए रहेंगे

15 दिसंबर : 20 08 धूप निकलेगी

16 दिसंबर : 19 06 धूप निकलेगी

17 दिसंबर : 18 06 धूप निकलेगी

chat bot
आपका साथी