उपभोक्ता को विज्ञापन से मिलती है उत्पाद की जानकारी : शर्मा

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल के डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता को उत्पाद की जानकारी उसके विज्ञापन से मिलती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 07:19 AM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 07:19 AM (IST)
उपभोक्ता को विज्ञापन से मिलती है उत्पाद की जानकारी : शर्मा
उपभोक्ता को विज्ञापन से मिलती है उत्पाद की जानकारी : शर्मा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल के डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता को उत्पाद की जानकारी उसके विज्ञापन से मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी तथ्य को बार-बार दोहराया जाए तो वह लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। बार-बार दोहराई गई बात को लोग सत्य समझने लगते हैं। यह विज्ञापन का आधारभूत तथ्य है। वह शुक्रवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल के वाणिज्य विभाग में उपभोक्ता व्यवहार एवं विज्ञापन विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विज्ञापन द्वारा ही उपभोक्ता वस्तुओं के सही और गलत की जानकारी प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कंपनियां इसी सिद्धांत पर काम करते हुए अपने विज्ञापन बार-बार दोहराती हैं। इन विज्ञापनों में उत्पाद बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने का प्रयास किया जाता है, ताकि आम जन को उत्पाद के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। कार्यशाला में पहुंचने पर वाणिज्य विभाग के डॉ. सुरेश तुर्का ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीपी सिंह का भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करने पर आभार व्यक्त किया। वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं में हिस्सा लेना छात्रों के लिए लाभदायक होता है। कार्यशाला में छात्राओं को नेतृत्व गुण विकसित करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी