कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई भारत बंद की रणनीति

धर्मनगरी में एक ओर जहां कांग्रेस की रैलियों में रिकार्ड भीड़ जुटी वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सर्मथकों ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र, यमुनानगर प्रभारी राकेश सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया और कांग्रेस पार्टी के भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 01:38 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 01:38 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई भारत बंद की रणनीति
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई भारत बंद की रणनीति

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में एक ओर जहां कांग्रेस की रैलियों में रिकार्ड भीड़ जुटी वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सर्मथकों ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र, यमुनानगर प्रभारी राकेश सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया और कांग्रेस पार्टी के भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई। इस अवसर पर राकेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में चट्टान की तरह मजबूत हुई है। तंवर खुद को मजबूत करने या दिखावे की सियासत नहीं करते वे नैतिक मूल्यों पर आधारित और मानव कल्याण को समर्पित राजनीति करते हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। राकेश सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार के खिलाफ भारत बंद के लिए व्यापारी वर्ग और दुकानदारों से जनसंर्पक कर बंद में सहयोग मांगे। सैनी ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी कर व्यापारी, छोटे-बडे़ दुकानदारों का भठ्ठा गोल कर दिया वहीं राफेल विमान के नाम करोड़ों का घोटाला किया है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी थानेसर के पूर्व चैयरमेन कुलदीप ¨सह, नरेश ¨सगला, यशपाल शर्मा,ईश्वर ¨सह फतुहपुर, सतपाल घराड़सी, ¨रकु शर्मा, मुकेश, कश्मीर, देवा कश्यप, बलिन्द्र, अशोक वाल्मिकी, बहादुर सैनी उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी