मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया कुवि की ग्रीन कैंपस बुक का विमोचन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार देर सायं कुवि ग्रीन कैंपस बुक 2021 का विमोचन किया। यह बुक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम के तहत तैयार की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:38 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:38 AM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया कुवि की ग्रीन कैंपस बुक का विमोचन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया कुवि की ग्रीन कैंपस बुक का विमोचन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार देर सायं कुवि ग्रीन कैंपस बुक 2021 का विमोचन किया। यह बुक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम के तहत तैयार की गई है। इस ग्रीन कैंपस बुक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हरे-भरे परिसर को पर्यावरण की ²ष्टि से महत्वपूर्ण छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। गौरतलब है कि कुवि परिसर में साल 2014 में ग्रीन कैंपस अवार्ड हासिल किया था।

कुवि राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम के नोडल आफिसर व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में कुवि के विद्यार्थियों की भी प्रतिभागिता रहती है। गत 26 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी कुवि की प्रतिभागिता रही है।

उन्होंने बताया कि आगे भी पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कालेज स्तर पर नोडल आफिसर बनाए जाने की योजना तैयार है। इन योजनाओं से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में भागीदारी करने का अवसर मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को मिल-जुलकर काम करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय गतिविधि कार्यक्रम के तहत पांच विद्यार्थियों को इको कमांडर के प्रशिक्षण के लिए नामांकित किया जा रहा है। एक महीने के प्रशिक्षण के बाद यह सभी विद्यार्थी अपने विभाग, विवि व समाज को जागरूक करने का काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी