कालड़ा बने हरियाणा कोल्ड एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सोमवार को हुए हरियाणा कोल्ड एसोसिएशन के चुनावों में शाहाबाद अनाज मंडी व शाहाबाद कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत ¨सह कालड़ा को सर्वसम्मति से तीन साल के लिए प्रधान चुन लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 01:27 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 01:27 AM (IST)
कालड़ा बने हरियाणा कोल्ड एसोसिएशन के प्रधान
कालड़ा बने हरियाणा कोल्ड एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सोमवार को हुए हरियाणा कोल्ड एसोसिएशन के चुनावों में शाहाबाद अनाज मंडी व शाहाबाद कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत ¨सह कालड़ा को सर्वसम्मति से तीन साल के लिए प्रधान चुन लिया गया है। शाहाबाद के आढ़तियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे दूरदर्शी बताया है। अनाज मंडी शाहाबाद में कालड़ा जोरदार स्वागत किया गया। कालड़ा ने कहा कि वह कोल्ड स्टोर मालिकों को पेश आ रही समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर उठाएंगे और अपने किसी साथी को परेशानी नहीं आने देंगे। बुधवार को हुए चुनाव की अध्यक्षता पूर्व प्रधान उज्जवल ¨सह बाजवा व कुलवंत सैनी ने की। एसोसिएशन के प्रधान ने कुछ समय पहले निजी कारणों के चलते पद से त्याग पत्र दे दिया था। प्रधान पद के लिए 2 नाम आए थे जिनमें बलदेव राज सेठी बाबैन व स्वर्णजीत ¨सह कालड़ा शाहाबाद शामिल रहे। बैठक में गहमागहमी के बीच सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन तकरार बढ़ती देख बात वो¨टग तक जा पहुंची। हरियाणा से करीब 90 कोल्ड स्टोर संचालकों ने भाग लिया। कालड़ा ने कहा कि कोल्ड स्टोर मालिकों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका निर्वाह निष्ठा से किया जाएगा। कार्यकारिणी गठन का अधिकार भी नवनियुक्त प्रधान को दिया गया है। इस अवसर पर ¨डपी बतरा, प्रवीन गर्ग, अमित गुप्ता, दया ¨सह गाबा, हरभगवान छाबड़ा, वीरेंद्र गांधी, वीरेन्द्र डावर, सोनू कक्कड़, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन कोहली, लक्की चड्ढा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी