दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयागी, पिहोवा : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पिहोवा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिहोवा निवासी श्वेता ने बताया कि उसकी शादी चार जून 2017 को पटना (बिहार) निवासी आजाद कुमार के साथ हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 07:07 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 07:07 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयागी, पिहोवा : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पिहोवा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिहोवा निवासी श्वेता ने बताया कि उसकी शादी चार जून 2017 को पटना (बिहार) निवासी आजाद कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बावजूद उसका पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा। तंग आकर वह अपने मायके आ गई। इस बारे कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उसका पति अपनी मांग पर अड़ा रहा। तंग आकर उसने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी