इनेलो की सरकार में ब्राह्माण समाज को दिया जाएगा सम्मान : संधू

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पूर्व कृषि मंत्री इनेलो विधायक जस¨वद्र ¨सह संधू ने कहा कि आज ब्राह्माण समाज के पढ़े लिखे युवा बेरोजगार फिर रहे हैं। जिस समय प्रदेश में इनेलो की सरकार थी, तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इस समाज को पूर्ण सम्मान, युवाओं को रोजगार देने का काम किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 01:03 AM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 01:03 AM (IST)
इनेलो की सरकार में ब्राह्माण समाज को दिया जाएगा सम्मान : संधू
इनेलो की सरकार में ब्राह्माण समाज को दिया जाएगा सम्मान : संधू

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पूर्व कृषि मंत्री इनेलो विधायक जस¨वद्र ¨सह संधू ने कहा कि आज ब्राह्माण समाज के पढ़े लिखे युवा बेरोजगार फिर रहे हैं। जिस समय प्रदेश में इनेलो की सरकार थी, तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इस समाज को पूर्ण सम्मान, युवाओं को रोजगार देने का काम किया था। संधू सरस्वती सरोवर पर ब्राह्माण समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में ब्राह्माण समाज की उपेक्षा की गई, बीजेपी के शासनकाल में भी एचएसएससी पेपर में ब्राह्माण समाज पर अपमानजनक टिप्पणी कर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का कार्य किया गया। इनेलो के शासनकाल में ब्राह्माणों को उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा अपने हकों के लिए समाज को एक मंच पर आना होगा। इनेलो के सत्ता में आने के बाद ब्राह्माण समाज का खोया मान-सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर आशीष चक्रपाणी, जय गोपाल शर्मा, धर्मबीर अत्री, पंकज भारद्वाज, विनोद शास्त्री सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन का दिया निमंत्रण

पिहोवा : एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले इनेलो बसपा सम्मेलन को लेकर इनेलो पदाधिकारियों ने गांव भेरियां, फूलगढ, नानकपुरा, अरनैचा, भटेड़ी, रुआ, सारसा, मैसी माजरा, कमौदा, खिदरपुरा, लोहार माजरा, भौर सैदां, गढी ¨सघा, मुर्तजापुर, बीबी पुर, नंदू खेड़ा, अरूणाय, छज्जुपुर, तलहेड़ी, चनालहेड़ी, सुरमी व छैलो गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। विधायक पुत्र गगनजोत संधू ने कहा भाजपा के शासनकाल से हर वर्ग दुखी है। लोग बदलाव चाहते है। इस मौके पर प्रवक्ता म¨हद्र कंथला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी