भाजपा ने किया हर वर्ग का सम्मान : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सोमवार गांव रत्नगढ़ में अंबेडकर भवन का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 03:01 AM (IST)
भाजपा ने किया हर वर्ग का सम्मान : बेदी
भाजपा ने किया हर वर्ग का सम्मान : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद :

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सोमवार गांव रत्नगढ़ में अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की सरकार है और ढाई वर्ष में सरकार ने हर जाति एवं वर्ग का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास करवाया है।

राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छी नीयत होनी चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा जनहित में करवाए जा रहे काम के कारण विरोधी पस्त हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं ने श्मशान घाट का मुद्दा उठाया। राज्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर ही आदेश दिए। कार्यक्रम के दौरान गांव के कई लोग भाजपा में शामिल हुए। जिनका राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पटका पहनाकर स्वागत किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। अम्बेडकर सभा के प्रधान गुरदयाल ¨सह एवं ओमप्रकाश रत्नगढ़, ब्लॉक समिति सदस्य राहुल रत्नगढ़ ने राज्यमंत्री को सम्मानित किया। मंच संचालन कर्णराज ¨सह तूर व सिमरण झरौली ने किया।

मौके पर मुलखराज गुम्बर, अरुण कंसल, गोपाल राणा, नीटू राणा, सुल्तान ¨सह, सरपंच विक्रमजीत ¨सह, दयाराम, शीशपाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी