आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अनुष्का शर्मा बनी मिस आर्य

आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्रों व कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लड़कों ने डांस और हास्य नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 08:16 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 08:16 AM (IST)
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अनुष्का शर्मा बनी मिस आर्य
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अनुष्का शर्मा बनी मिस आर्य

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा: आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्रों व कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लड़कों ने डांस और हास्य नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। कक्षा बारहवीं की अनुष्का शर्मा मिस आर्य चुनी गई, जबकि रनरअप वसुंधरा रही। वहीं लड़कों में दसवीं कक्षा के मानिक मिस्टर आर्य चुने गए और अंकित रनरअप रहे। स्कूल की प्राचार्या मंजू नारंग ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। मंच का संचालन गीता रानी, आंचल, निशा ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका शर्मा और रेखा सेतिया ने निभाई।

chat bot
आपका साथी