निगम प्रबंधन की भेदभाव नीतियों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पिपली : भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ने निगम प्रबंधन की भेदभाव एवं तानाशाही नीतियों को लेकर सोमवार को निगम के कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:29 AM (IST)
निगम प्रबंधन की भेदभाव नीतियों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
निगम प्रबंधन की भेदभाव नीतियों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पिपली :

भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ने निगम प्रबंधन की भेदभाव एवं तानाशाही नीतियों को लेकर सोमवार को निगम के कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष रामशरण व सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध भी जताया। जिलाध्यक्ष रामशरण ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम का प्रबंधन दोगली नीतियां अपना रहा है। क्लास वन एवं दो के वेजेज रिवाइज कर दिए गए हैं, जो कि क्लास तीन व चार के वेजिज संशोधित करने में प्रबंधन आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के संशोधित वेजिज जनवरी 2017 से देय हैं। इस मौके पर राजीव कुमार, पंजाब ¨सह, राज्य सचिव कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र गिरी, भारत, अंकित, नीरज, सुशील, अमरेंद्र, सुमित, आशीष, अजय, विपिन, सशांक, अमित, जगदीश, नेहा, पूजा, कविता, मोहिता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी