पचास हजार की जेब काटने का आरोपित दबोचा

थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने जेब काटने के आरोपित राजेंद्र वासी गांव गढ़ सरनाई पानीपत को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 07:30 AM (IST)
पचास हजार की जेब काटने का आरोपित दबोचा
पचास हजार की जेब काटने का आरोपित दबोचा

जासं, कुरुक्षेत्र : थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने जेब काटने के आरोप में राजेंद्र वासी गाव गढ़ सरनाई जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि महीपाल निवासी गांव इस्माईलाबाद ने थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसका तीन वर्षीय दोहता पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन था। वह 50 हजार रुपये लेकर पीजीआइ चंडीगढ़ जा रहा था। इस्माईलाबाद में कुछ देर बाद पिहोवा की तरफ से चंडीगढ़ जाने वाली एक बस आई। वह बस में चढ़ने लगा तो उसके साथ दो नौजवान लड़के भी चढ़ने लगे। उसने शक होने पर जेब देखी तो 50 हजार रुपये गायब थे। दोनों लड़के चलती बस से उतरने लगे तो उसने एक को पकड़ लिया, दूसरा फरार हो गया। थाना इस्माईलाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपित ने अपना नाम राजिद्र निवासी गांव गढ़ सरनाई जिला पानीपत बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर बताया कि उसने अपने ही गावं के दूसरे साथी के साथ मिलकर बस में चढ़ते समय एक व्यक्ति की जेब काट कर 50 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस ने आरोपित को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

chat bot
आपका साथी