गांधी नगर व कीर्ति नगर के हजारों लोगों की 40 साल पुरानी मांग पर लगी मोहर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र गांधी नगर व कीर्ति नगर के हजारों लोगों की करीब 40 साल पुर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM (IST) Updated:Wed, 06 Sep 2017 12:24 AM (IST)
गांधी नगर व कीर्ति नगर के हजारों लोगों की 40 साल पुरानी मांग पर लगी मोहर
गांधी नगर व कीर्ति नगर के हजारों लोगों की 40 साल पुरानी मांग पर लगी मोहर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

गांधी नगर व कीर्ति नगर के हजारों लोगों की करीब 40 साल पुरानी मांग को पूरा किया जा रहा हैं। इस क्षेत्र के लोगों को गंदे पानी की निकासी की सौगात प्रदेश सरकार की तरफ से दी गई हैं। गांधी नगर और कीर्ति नगर में 2 करोड़ 40 लाख रुपये की सीवरेज परियोजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस परियोजना को 3 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

विधायक सुभाष सुधा ने परियोजना का शिलान्यास किया। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, नप ईओ बीएन भारती, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा, एसडीओ गुरमीत ¨सह ने सीवरेज परियोजना का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने गांधी नगर में 10 लाख की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का भी विधिवत रूप से शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि गांधी नगर, कीर्ति नगर से लेकर वशिष्ठ कालोनी तक सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पब्लिक हेल्थ विभाग की तरफ से वशिष्ट कालोनी में एक प¨म्पग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यहां से सीवरेज के पानी को आगे नए बस अड्डे के सामने बनाए गए डिस्पोजल तक ले जाया जाएगा। इस पाइप लाइन परियोजना पर आगामी 3 माह में पूरा करने का लक्ष्य जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को सौंपा गया हैं।

इस मौके पर पार्षद धन ¨सह गांधी, पार्षद बलबीर ¨सह, पार्षद सुनील, एमई ईश्वर वर्मा, प्रवीण गौड, ¨प्रस कुमार, आकाश अग्रवाल, जगीर ¨सह, दिलबाग ¨सह, ओमप्रकाश, नानू राम, देशराज, राजकुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी