पर्यावरण संरक्षण को निकाली 186वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओं जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र पर्यावरण को संरक्षित करने और उसके सुधार के लिए जागरूकता अभियान में तत्पर प्रेरणा समिति हरियाणा के तत्वावधान में विभिन्न सेक्टरों में 186वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओं जागरूकता रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 08:38 AM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 08:38 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को निकाली 186वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओं जागरूकता रैली
पर्यावरण संरक्षण को निकाली 186वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओं जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पर्यावरण को संरक्षित करने और उसके सुधार के लिए जागरूकता अभियान में तत्पर प्रेरणा समिति हरियाणा के तत्वावधान में विभिन्न सेक्टरों में 186वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओं जागरूकता रैली निकाली। रैली ने जहां राहगीरों को जागरूक करने का प्रयास किया, वहीं सेक्टर 5 की सब्•ाी मंडी में भी लोगों को साइकिल की सवारी को अपनाने का संदेश दिया। रैली के मुख्य संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हम दैनिक जीवन के छोटे छोटे कार्य जैसे मंडी से सब्•ाी लाना, दूध और घरेलू सामान लाने के लिए साइकिल की सवारी का प्रयोग करके जहां एक और पेट्रोलियम ईंधन को बचा सकते हैं, वहीं प्रदूषण को कम करने में योगदान दे सकते हैं। योग शिक्षिका एवं अध्यापिका राज पंवार ने कहा कि शादी ब्याह एवं खुशी के अवसर पर हमें पटाखे आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए, एक और ये जहां वायु प्रदूषण का कारण बनते हैं। रैली में योग शिक्षिका एवं अध्यापिका राज पंवार, सूबेदार रविद्र कौशिक, विक्रम, राहुल, मनोज, दीपांशु और स्टार रक्तदाता सौरव धीमान ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी