सौतेले पिता ने किया 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र): नई अनाज मंडी के पास अमर विहार कॉलोनी में एक सौतेले ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 03:00 AM (IST)
सौतेले पिता ने किया 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म
सौतेले पिता ने किया 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र): नई अनाज मंडी के पास अमर विहार कॉलोनी में एक सौतेले पिता द्वारा 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़िता के अनुसार उसका पिता फरवरी माह से धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के उल्टियां करने पर मां को शक हुआ और मामला खुल गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सौतेले पिता बालकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि वह राजकीय स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। फरवरी में उसकी मां दिहाड़ी पर गई थी, तब सौतेले उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तबीयत खराब होने पर मां को शक हुआ तो उसने सबकुछ बता दिया। सोमवार देर रात जब उसका पिता पिटाई करने लगा तो मा ने उसे साथ लेकर सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। सिटी चौकी प्रभारी देवेंद्र ¨सह वालिया ने बताया कि लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल बोर्ड से जांच कराने के बाद ही पता चलेगा कि लड़की गर्भवती है या नहीं। वहीं लड़की की मां ने बताया कि उसने 10 वर्ष पहले बालकृष्ण के साथ दूसरी शादी की थी और वह लखनऊ से भाग कर शाहाबाद रहने लगे थे। पहले शादी से उसकी चार संतान थी, जिसमें बड़े तीनों लड़कों को वह अपने पहले पति कन्हैया लाल के पास छोड़ आई थी, जबकि सबसे छोटी बेटी को वह अपने साथ ले आई थी।

chat bot
आपका साथी