डॉ. सतदेव एकेडमिक काउंसिल के सदस्य नियुक्त

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय के कुलपति हरदीप कुमार ने प्राचीन भारतीय

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 08:17 PM (IST)
डॉ. सतदेव एकेडमिक काउंसिल के सदस्य नियुक्त

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय के कुलपति हरदीप कुमार ने प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व अध्यक्ष और प्रोफेसर डॉ. सतदेव को एकेडमिक काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। शुक्रवार को कुवि प्रशासन की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी। कुवि कुलपति ने डॉ. सतदेव को बधाई दी है।

डॉ. सतदेव इससे पहले कुवि में कई अहम प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। डॉ. सतदेव इससे पहले कई बार विभागाध्यक्ष रहे और लगभग एक दशक तक कुवि के छात्रावासों के चीफ वार्डन रह चुके हैं। डॉ. सतदेव ने अपने कार्यकाल में 30 से अधिक शोधार्थियों को शोध कराया है। डॉ. सतदेव का बागवानी और पर्यावरण के प्रति गहरा प्रेम है। उनके प्रयासों से ही कुवि का परिसर हर-भरा है और कुवि के होर्टीकल्चर विभाग के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यकाल में ही कुवि को नेशनल ग्रीन अवार्ड से नवाजा गया था।

chat bot
आपका साथी