हर्बल पार्क में वातावरण को प्रदूषित करते हैं युवक

प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। बावजूद इसके लोग सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। घरौंडा के हर्बल पार्क में कुछ युवकों ने आस-पास के कचरे के ढेर में आग लगा दी और आग सेकने के लिए बैठ गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 07:55 AM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 07:55 AM (IST)
हर्बल पार्क में वातावरण को प्रदूषित करते हैं युवक
हर्बल पार्क में वातावरण को प्रदूषित करते हैं युवक

संवाद सहयोगी, घरौंडा : प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। बावजूद इसके लोग सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। घरौंडा के हर्बल पार्क में कुछ युवकों ने आस-पास के कचरे के ढेर में आग लगा दी और आग सेकने के लिए बैठ गए। कचरे से उठते धुंए के कारण आसपास के कारण पार्क में भ्रमण करने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि वन विभाग की तरफ से इस पार्क में देखरेख के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए है लेकिन कोई भी कर्मचारी आसपास दिखाई नहीं दिया। युवक पॉलीथिन, प्लास्टिक व अन्य प्रकार के कचरे को जलाकर आग तापने में व्यस्त थे। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन प्रदूषण को लेकर सख्त है लेकिन युवा ही इस तरह से नियमों में कोताही बरत रहे हैं। दूसरा पार्क की देखरेख का जिम्मा जिन लोगों पर है वे यहां आस पास घुमकर भी नहीं देखते है कि पार्क में क्या हो रहा है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की देखरेख के लिए कर्मचारियों को गंभीर होने के आदेश जारी किए जाए।

chat bot
आपका साथी