शरीर को संतुलित रखने के लिए योग सबसे अच्छा साधन

सेक्टर 14 कृष्णा मंदिर में साधकों को योग प्राणायाम और ध्यान प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान साधकों को योग कराया गया और फायदे भी बताए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 09:44 AM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2019 09:44 AM (IST)
शरीर को संतुलित रखने के लिए योग सबसे अच्छा साधन
शरीर को संतुलित रखने के लिए योग सबसे अच्छा साधन

जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर 14 कृष्णा मंदिर में साधकों को योग प्राणायाम और ध्यान प्रशिक्षण दिया गया। योग कक्षा में एसपी शर्मा और अजय सरदाना को उनकी निरंतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उसके बाद तीन दिवसीय योग शिविर के पहले दिन सूक्ष्म व्यायाम, आसन और भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया गया। कक्षा में बताया गया कि योग एक प्रकार की कला है। स्वस्थ रहने और शरीर में संतुलन को बनाए रखने के लिए योग ही सबसे अच्छा साधन है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी