हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे बढ़ रही महिलाएं : एसपी भौरिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव काछवा में ग्राम सभा कर महिलाओं को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 07:18 AM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 07:18 AM (IST)
हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे बढ़ रही महिलाएं : एसपी भौरिया
हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे बढ़ रही महिलाएं : एसपी भौरिया

जागरण संवाददाता, करनाल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव काछवा में ग्राम सभा कर महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मटका रेस, चम्मच नींबू रेस, रस्साकशी की प्रतियोगिता भी करवाई गई। रस्सा कस्सी में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले जिनमें एक ओर सरपंच अजय कुमार की पत्नी की टीम तो दूसरी ओर पूर्व सरपंच बिट्टू घई की पत्नी की टीम के बीच रस्साकशी का मुकाबला हुआ। दो बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिट्टू घई की पत्नी की टीम जिसमें सरपंच अजय कुमार सहयोग कर रहे थे ने दूसरी टीम को दो बार हरा दिया। डीएसपी राजीव कुमार, खालसा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीर सिंह और संजय बत्रा के निर्देश में महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं की गई। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि आज हर जगह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम है। हर जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए, महिलाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए, हर क्षेत्र में महिलाएं आज पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार आज सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी थाना प्रबंधक और सभी चौकी इंचार्जों ने करनाल के गांव औरकस्बों में जाकर ग्राम सभाओं का आयोजन कर उपस्थित जन समूह को लिग समानता, महिला सुरक्षा, एनीमिया व कुपोषण ड्रग्स फ्री हरियाणा व महिला सुरक्षा से संबंधित दुर्गा शक्ति एप के संबंध में जागरूक किया व दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवाया गया। इस अवसर पर डॉ. बीरसिंह, सरपंच अजय कुमार, बिट्टू घई, सुरेश पुनिया, डीएसपी राजीव, पंच निर्मल कौर, पुष्पा भाटिया, अनीता वर्मा और रानी देवी मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी