राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेबिनार में रखे विचार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेबिनार का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 06:30 AM (IST)
राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेबिनार में रखे विचार
राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेबिनार में रखे विचार

फोटो 15 संवाद सहयोगी, असंध : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 4राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेबिनार सम्मेलन का आयोजन बहन बीके ऊषा, नीलम, सरिता के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने विचार रखे। इस कार्यक्रम मे राजयोगी मेहर चंद ने मंच का बखूबी संचालन किया। माउंट आबू से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा ने मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार प्रस्तुत किए और खिलाड़ियों को सफलता प्राप्त करने के लिए टिप्स दिए। अर्जुन अवॉर्डी हरीचंद ने अनुभवयुक्त विचार दिए। स्पो‌र्ट्स विग पंजाब जॉन के को-ऑर्डिनेटर सुदर्शन बहन जम्मू-कश्मीर, आर्ट एंड कल्चरल को-ऑर्डिनेटर प्रेम बहन, चंडीगढ़ से पूनम बहन ने सुमधुर विचार प्रस्तुत किए। मोटिवेशनल स्पीकर गौरव गोयल तथा लक्ष्मी चंद ने भी अपने विचारों से लाभान्वित किया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा बहन ने सभी का धन्यवाद किया। रामरतन भाई, अमन, दर्शन, भानू व तेजस ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी