ग्राम शक्ति कार्यकर्ताओं को किया प्रमाणपत्र देकर सम्मानित

डॉ. मंगलसेन सभागार में सामाजिक संस्था क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को किया प्रोत्साहित महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही महिलाओं के लिए ग्राम शक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 07:50 AM (IST)
ग्राम शक्ति कार्यकर्ताओं को किया प्रमाणपत्र देकर सम्मानित
ग्राम शक्ति कार्यकर्ताओं को किया प्रमाणपत्र देकर सम्मानित

जागरण संवाददाता, करनाल : महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य कर रही सामाजिक संस्था क्रिसिल फाउंडेशन ने वीरवार को स्थानीय डा. मंगलसेन ऑडिटोरियम में महिलाओं के लिए ग्राम शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य ग्राम शक्ति कार्यकर्ताओं को कोर्स पूरा होने पर प्रमाणपत्र वितरण और महिलाओं को करवाएं जा रहे कोर्स की महत्ता का विस्तार करना रहा। यह जानकारी क्रिसिल फाउंडेशन की सीओ माया वैंगुरलेकर ने दी।

उन्होंने बताया कि क्रिसिल फाउंडेशन ने करनाल और पानीपत जिले के पांच ब्लॉकों में गांवों से कुल 76 ग्राम शक्ति कार्यकर्ताओं का उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया गया था। चयनित सभी ग्राम शक्ति कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन एप जिसका नाम ग्राम शक्ति एप है, के माध्यम से बैंक में उपस्थित सभी सरकारी स्कीमें जैसे सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाएं, पेंशन, बचत व निवेश, म्यूच्युअल फंड, डिजिटिजेशन, लोन, पैन कार्ड बनाना इत्यादि की ट्रेनिग प्रदान की गई। ट्रेनिग पूरी होने के बाद इन कार्यकर्ताओं की क्षमता जांच के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। यह कोर्स संस्था द्वारा केवल महिलाओं के लिए कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि महिलाओं को पैसे के प्रबंध की योजना बनाने में सक्षम करना तथा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को वित्तीय समावेशन के लिए उनका विकास करना है।

इस मौके पर डीजीएम नाबार्ड रविद्र सिंह ने कहा कि क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के लिए चलाया गया यह कार्यक्रम एक सफल कार्यक्रम है, जो महिलाओं को जागरूक और प्रोत्साहित करने तथा उन्हें वित्तीय सेवाओं के बारे में सक्षम बनाने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल हुई सभी महिलाएं बधाई की पात्र है कि वे इस कार्यक्रम से जुड़कर गांव वासियों को उनकी जरूरत के अनुसार वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगी और अपने गांव को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ करेंगी। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर सुरेंद्र सिघाल, केके सिगला, डीडीएम नाबार्ड अभिमन्यु मलिक, कार्यकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मधु पाठक, सीडीपीओ नीलम कांबोज सहित भारी संख्या में ग्राम शक्ति कार्यकर्ता उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी