प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली 20 बेटियां सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली 20 बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश जिदल ने की। वहीं नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार एसओ कुलदीप राणा निगम एसआइ सुरेंद्र चोपड़ा पार्षद सुभाष कश्यप ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ इन्फार्मेशन के सीईओ कर्मवीर जांगड़ा व पुकार वक्त की संस्था की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 09:53 AM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 09:53 AM (IST)
प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली 20 बेटियां सम्मानित
प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली 20 बेटियां सम्मानित

जागरण संवाददाता, करनाल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली 20 बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश जिदल ने की। वहीं नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार, एसओ कुलदीप राणा, निगम एसआइ सुरेंद्र चोपड़ा, पार्षद सुभाष कश्यप, ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ इन्फार्मेशन के सीईओ कर्मवीर जांगड़ा व पुकार वक्त की संस्था की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने सभी का स्वागत किया।

डीएमसी धीरज कुमार ने कहा कि बेटियों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। ताकि वे अपने देश का नाम रोशन कर सकें। राजेश जिदल ने बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आज के समय में स्वयं की रक्षा करनी सीखें और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिग अवश्य लें। सुभाष कश्यप ने कहा कि बेटियों ने सदैव देश का नाम रोशन किया है। हमारे देश की बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। डॉ. कीर्ति गुप्ता ने कहा कि बेटियां आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अब वे लड़कों को भी पीछे छोड़कर अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं।

समारोह में सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में आरती, स्मृद्धि, महक, नीमा, कीर्ति, वंशिका, सिमरन, सोनिया, मीनाक्षी, मुस्कान, श्रुति, वर्षा, पूजा, मिराया, यीशु, परमजीत, सरिता रोहिला, रितिका, कृति व सिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी