मशाल जुलूस निकाल सरकार को चेताएंगे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, करनाल : सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की मी¨टग जिला प्रधान ओमप्रक

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 07:46 PM (IST)
मशाल जुलूस निकाल सरकार को चेताएंगे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, करनाल : सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की मी¨टग जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार की अध्यक्षता में एसकेएस के कार्यालय में हुई। मी¨टग का संचालन जिला सचिव कृष्ण चंद शर्मा ने किया। छह ब्लाकों के प्रधान व सचिव के अलावा जिला कमेटी व विभागीय यूनियनों में बिजली, एमडब्लयूयी 41, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, क्लास चार, आशा वर्कर, मिड-डे मील, आंगनवाड़ी, आरसीएच, हेमसा, हरियाणा टूरिज्म, मंडी बोर्ड, नगर निगम के पदाधिकारियों इसमें भाग लिया। जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार व कृष्ण चंद शर्मा ने कहा कि एसकेएस के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम की हड़ताल 26 व 27 अक्तूबर के समर्थन में 25 अक्टूबर को कर्ण पार्क में इकट्ठा होकर शहर में मशाल जुलूस निकालेंगे। इसमें सभी विभागों के सैकड़ों कर्मचारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री कविता जैन द्वारा नगर निगम की मांगों को लागू नहीं करने से नगर निगम के कर्मचारियों में भारी रोष है। नगर निगम कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारी जो शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हैं उनको स्थाई करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, कच्चे कर्मचारियों का वेतन हर महीने की सात तारीख तक देना, छठे वेतनमान की विसंगतियां दूर करना, सातवां वेतनमान लागू करना व अन्य मांगों को लागू करना शामिल है। मशाल जुलूस के बाद भी मांगें लागू नहीं की गई तो 26 व 27 अक्तूबर को हड़ताल की जाएगी और निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर अंजू मोर, सुरेश, शिमला, सतपाल सैनी, सुरेश, मलकीत, रोशन गुप्ता, ओपी माटा, बृज शर्मा, धर्मवीर, देवीचंद, राजकुमार, अनिल सैनी, सुशील गुर्जर, एनपी ¨सह व कृष्ण अत्री मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी