यमुना में नहाने गए छह स्कूली छात्रों में से तीन डूबे, देर रात तक नहीं लगा सुराग

यमुना नदी में नहाने के लिए गए छह स्कूली छात्रों में से तीन डूब गए जिनका देर रात तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 08:10 AM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 06:43 AM (IST)
यमुना में नहाने गए छह स्कूली छात्रों में से तीन डूबे, देर रात तक नहीं लगा सुराग
यमुना में नहाने गए छह स्कूली छात्रों में से तीन डूबे, देर रात तक नहीं लगा सुराग

जागरण संवाददाता, करनाल : यमुना नदी में नहाने के लिए गए छह स्कूली छात्रों में से तीन डूब गए, जिनका देर रात तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया। तीनों छात्र गांव नलीपार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि गांव महमदपूर के शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे अभिषेक, उसका भाई हर्ष, सौरभ, गौरव, गुरचरण व अमित स्कूल जाने के बजाए यमुना में नहाने चले गए। वहां अचानक ही अभिषेक, गुरचरण व अमित पानी में डूब गए, जिनकी सूचना अन्य छात्रों ने ग्रामीणों को दी। भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तो पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों व पांच गोताखोरों ने तीनों छात्रों की देर रात तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इस घटना से पूरा गांव सन्न है। थाना कुंजपुरा प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अभिषेक व हर्ष दोनों भाई हैं और अन्य सभी छात्र एक ही गांव के होने के चलते आपास में दोस्त हैं। वे एक साथ ही यमुना में नहाने गए, जहां अभिषेक, गुरचरण व अमित गहरे पानी में डूब गए, जिनकी तलाश के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी यमुना पर लगाई हुई है। आसपास के क्षेत्र में भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी