दयानंद कॉलेज हिसार के छात्रों ने किया राजा सगर का सुंदर मंचन

गुरु नानक खालसा कॉलेज में रत्नावली सांग महोत्सव के दूसरे दिन राजा सगर का सुंदर मंचन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित इस सांग में दयानंद कॉलेज हिसार के छात्रों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:45 AM (IST)
दयानंद कॉलेज हिसार के छात्रों ने किया राजा सगर का सुंदर मंचन
दयानंद कॉलेज हिसार के छात्रों ने किया राजा सगर का सुंदर मंचन

जागरण संवाददाता, करनाल :

गुरु नानक खालसा कॉलेज में रत्नावली सांग महोत्सव के दूसरे दिन राजा सगर का सुंदर मंचन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित इस सांग में दयानंद कॉलेज हिसार के छात्रों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक सुरेंद्र कादियान ने यह सांग लिखा। उन्होंने कुल 11 सांग हरियाणवी भाषा में लिखे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने रिबन काटकर की। उनके साथ कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. गुरिद्र सिंह, डॉ. बीरसिंह, रिटायर्ड ईटीओ राम कुमार वर्मा व रिटायर्ड प्रिसिपल डीपी शर्मा ने सहयोग किया। सांग में शिक्षा व सभ्यता का सुंदर संदेश दिया गया। सांग के गीतों में मांग ले वरदान आज मुंह मांगा तनै सगर तू, तेरे छोड़े नै ला दी वार ना वो उल्टा आया, डोला आया हे री लुगाइयों आदि पर कलाकारों ने शानदार गायन की प्रस्तुति दी। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत सिंह प्रिस ने सफल आयोजन के लिए प्राचार्या व स्टाफ को बधाई दी। प्राचार्या ने बताया कि शनिवार को एसडी महिला कॉलेज की छात्राएं जैमल फत्ता सांग का मंचन करेंगी। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया एवं खेल मैदान की सफाई की। इस अवसर पर डॉ. सोनिया वधावन, प्रो. मीनाक्षी, प्रो. चेष्टा अरोड़ा, रिटायर्ड डीएसपी इसम सिंह व भारी संख्या में ग्रामीण व सांग प्रेमी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी