राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ पर रोडवेज हड़ताल का ग्रहण

जागरण संवाददाता, करनाल : रोडवेज हड़ताल के चलते तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2018 अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 07:16 PM (IST)
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ पर रोडवेज हड़ताल का ग्रहण
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ पर रोडवेज हड़ताल का ग्रहण

जागरण संवाददाता, करनाल : रोडवेज हड़ताल के चलते तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2018 अगले निर्देशों तक स्थगित कर दिए हैं। मुकाबले 23 से 25 अक्टूबर तक होने थे। इस संबंध में खेल विभाग ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र जारी कर सूचना दी है।

बता दें कि 11 से 13 अक्टूबर तक जिला स्तरीय खेल महाकुंभ करवाए गए थे। इसके बाद चुने गए खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा लेना था। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनुसार अंबाला में बेड¨मटन, पंचकूला में एथलेटिक्स और टेबल टेनिस, करनाल में वॉलीबॉल और जूडो, रोहतक में हॉकी और कुश्ती, भिवानी में बॉक्सिंग और कबड्डी, हिसार में फुटबाल और बॉस्केटबाल, गुरुग्राम में हैंडबॉल, तीरंदाजी और टेनिस के मुकाबले होने थे। इन मुकाबलों में 3800 पुरुष और 3700 महिला खिलाड़ियों के भाग लेने का अनुमान था। करनाल के जिला खेल अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि खेल महाकुंभ के लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्थगित कर दिए हैं। कोट्स

रोडवेज हड़ताल के चलते खिलाड़ियों को आवाजाही में परेशानी होनी थी। इसके चलते खेल महाकुंभ के मुकाबले स्थगित कर दिए हैं। हड़ताल खत्म होने के बाद हमारी कोशिश रहेगी कि एक सप्ताह में खेल मुकाबले शुरू करवाए जा सकें।

सुनीता शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर, खेल विभाग पंचकूला

chat bot
आपका साथी