खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग : कर्णदेव

जागरण संवाददाता, करनाल राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने गौशाला रोड पर तीन दिवसीय श्रेयांस कप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Oct 2017 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 18 Oct 2017 03:00 AM (IST)
खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग : कर्णदेव
खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग : कर्णदेव

जागरण संवाददाता, करनाल

राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने गौशाला रोड पर तीन दिवसीय श्रेयांस कप ओपन बैड¨मटन प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के खिलाड़ियों की थी। इसमें 80 से 90 आयु के खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, गुरुग्राम, फरीदाबाद व रूड़की सहित कई प्रदेशों के खिलाड़ी पहुंचे। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलने के लिए कोई आयु वर्ग मायने नहीं रखता। बशर्ते खिलाड़ी में जोश और उत्साह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन का पाठ सिखाता है। नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रखता है। युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में नई खेल नीति बनाई है। गांव स्तर पर मिनी खेल स्टेडियम, योगशालाएं व खेल नर्सरी भी खोली जा रही हैं ताकि ग्रामीण आंचल में रहने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। इस अवसर पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी