शर्मनाक: दामाद ने दो साथियों के साथ मिलकर सास से किया सामूहिक दुष्कर्म

करनाल के एक गांव में एक व्‍यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी ममेरी सास के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 06 Feb 2018 11:37 AM (IST) Updated:Tue, 06 Feb 2018 12:36 PM (IST)
शर्मनाक: दामाद ने दो साथियों के साथ मिलकर सास से किया सामूहिक दुष्कर्म
शर्मनाक: दामाद ने दो साथियों के साथ मिलकर सास से किया सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, करनाल। जिले के एक गांव में दामाद ने अपने दाे साथियों के साथ मिलकर सास के साथ दुष्‍कर्म किया। भूसली गांव की एक विवाहित युवती के घर उसकी मामी आई हुई थी। इसी दौरान युवती के पति और उसके दो दोस्‍तों ने उसकी मामी से सामूहिक दुष्‍कर्म किया। आराेप है कि काफी मशक्‍कत के बाद इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया।

युवती का आरोप है कि वह पीडि़ता मामी को लेकर थाने पहुंची, लेकिन कई घंटे तक मामला दज्र नहीं किया गया। उसका आरोप है कि पुलिस ने दोपहर दो बजे से रात के नौ बजे तक उन्हें मधुबन थाने में बिठाए रखा। उन्होंने मेडिकल करवाने के लिए बार-बार कहा, लेकिन पांच घंटे तक उनके बयान ही दर्ज नहीं किए गए। पुलिस अधिकारी करनाल से महिला एसएचओ के आने की बात कहते रहे। देर रात थाने में महिला पुलिसकर्मी उनके बयान लेने के लिए आई।

युवती ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसकी ननद का पति गोपाल उसे अश्लील मैसेज भेजता है और उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उल्‍टा वह भी इसके लिए दबाव बनाने लगा। इस बात को लेकर पति के साथ उसका झगड़ा हो गया। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को इसकी सुनवाई थी, इसलिए वह कोर्ट गई थी।

युवती ने बताया कि उसकी मामी उससे मिलने के लिए ससुराल आई हुई थी। वह घर में अकेली थी। आरोप है कि उसके नहीं होने पर पति प्रद्युमन और उसके साथी जसबीर व अजय घर में घुस गए। तीनों ने मामी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंची तो मामी की हालत खराब थी। उसने तुरंत 100 नंबर पर फोन किया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई।

यह भी पढ़ें: मैच से पहले होता है कुछ ऐसा और बल्‍लेबाजों पर छा जाते हैं यजुवेंद्र

युवती का आरोप है कि अब ससुराल के लोग उन्हें घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उन्हें ससुराल में छोड़ा जाए, लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया। मधुबन थाने के एसएचओ राजीव चौधरी ने कहा कि महिलाओं की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वीना कुमारी इस केस की आइओ हैं।

यह भी पढ़ें: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करनेवाले को 12 साल की कैद

chat bot
आपका साथी