श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली शोभायात्रा

डेरा बाबा धन्ना राम सेवापंथी सुभाष गेट करनाल की ओर से अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई डेरा संचालक महंत प्रो. नंद लाल राम ने की। शोभायात्रा सुभाष गेट डेरा से शुरू होकर अर्जुन गेट, कलन्दरी गेट, कर्ण गेट, पुरानी जीटी रोड, कमेटी चौक, नेताजी सुभाष मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी तथा डेरा कार सेवा का भ्रमण करती हुई वापस डेरा में आकर संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 01:01 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली शोभायात्रा
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, करनाल : डेरा बाबा धन्ना राम सेवापंथी सुभाष गेट करनाल की ओर से अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई डेरा संचालक महंत प्रो. नंद लाल राम ने की। शोभायात्रा सुभाष गेट डेरा से शुरू होकर अर्जुन गेट, कलन्दरी गेट, कर्ण गेट, पुरानी जीटी रोड, कमेटी चौक, नेताजी सुभाष मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी तथा डेरा कार सेवा का भ्रमण करती हुई वापस डेरा में आकर संपन्न हुई। यात्रा के बाद लंगर भी बरताया गया। कमेटी चौक पर नेताजी सुभाष मार्केट के प्रधान दीपक धवन की अगुवाई में व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डेरा संचालक महंत नंदलाल राम ने कहा कि आज श्रीराम जन्म भूमि का मामला राजनीति में उलझ कर रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपने वोट बैंक की प्राप्ति के लिए इस मुद्दे का नाजायज इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार को भव्य मंदिर निर्माण कराना चाहिए।

पूर्व पार्षद सीमा खन्ना कश्यप ने कहा कि जितनी जल्दी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर का निर्माण हो जायेगा उतना ही यह श्रीराम भक्तों के लिए संतोष की बात होगी। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद सीमा खन्ना कश्यप, शशी शर्मा, किरण नागपाल, शेरू नागपाल, राजकुमार, नरेश गाबा, सुभाष चुघ, गुलशन सचदेवा, यशपाल गाबा, सुमित कश्यप, भावना मदान, चारू कश्यप, प्रिया मदान, अंजू शर्मा, बेबी गुरमीत कौर, सरोज बाला तथा कमल मलहोत्रा सहित सभी श्रद्धालुजनों ने संचालन में सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी