शिवानी गोयल के सिर सजा नपा प्रधान का ताज, गुर इकबाल बने उप प्रधान

नगरपालिका कार्यालय में प्रधान और उपप्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। शिवानी गोयल को प्रधान और गुर इकबाल ¨सह को उप प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 01:15 AM (IST)
शिवानी गोयल के सिर सजा नपा प्रधान का ताज, गुर इकबाल बने उप प्रधान
शिवानी गोयल के सिर सजा नपा प्रधान का ताज, गुर इकबाल बने उप प्रधान

संवाद सहयोगी, इंद्री : नगरपालिका कार्यालय में प्रधान और उपप्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। शिवानी गोयल को प्रधान और गुर इकबाल ¨सह को उप प्रधान चुना गया।

दोपहर साढ़े बारह बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। एसडीएम प्रदीप कौशिक ने सभी पार्षदों को प्रधान पद के लिए नामांकन करने के लिए बीस मिनट का समय दिया, लेकिन इस अवधि मे वार्ड एक की महिला पार्षद शिवानी गोयल ने ही नामांकन किया। इसके पश्चात वार्ड 11 के पार्षद गुर इकबाल ¨सह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और वार्ड चार की पार्षद नीलम कुमारी ने नाम का अनुमोदन किया। मौजूद सभी पार्षदों ने इस पर सहमति जताई। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से इंद्री नगर पालिका का प्रधान चुना गया।

उपप्रधान पद के नामांकन के लिए रिटर्निग अधिकारी ने बीस मिनट का समय दिया। गुरइकबाल ¨सह ने ही नामांकन दाखिल किया। उनके नाम का प्रस्ताव वार्ड 12 के प्रार्षद ¨रकू कुमार ने रखा। वार्ड पांच की पार्षद सीमा देवी ने इसका अनुमोदन किया। सभी पार्षदों ने इस पर मुहर लगा दी। एसडीएम प्रदीप कौशिक ने प्रधान और उपप्रधान पद के नाम की अधिकारिक रूप से घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया में वार्ड छह की पार्षद दीप्ति नागपाल अनुपस्थित रही। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसडीएम इंद्री प्रदीप कौशिक बतौर रिटर्निग अधिकारी मौजूद रहे।

पार्षद मिलकर करें विकास : कांबोज

राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि सभी पार्षद मिलजुलकर पूरे शहर का विकास करें। सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। इंद्री के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सर्वसम्मति से चुनाव होने से राज्य में अच्छा संदेश गया है। चुनाव में शिवानी गोयल, शशिकांता, पूजा गुप्ता, नीलम कुमारी, सीमा रानी, गुरमीत ¨सह, रीना रानी, सरबजीत कौर, सोनिया, गुरइकबाल ¨सह, ¨रकू कुमार, कमलेश तथा नपा सचिव शैलेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास कांबोज, मंडल अध्यक्ष अमनदीप ¨सह विर्क व ऋषिपाल कांबोज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी