संडे बाजार भी चुनावी चर्चा से गुलजार

रविवार को छुट्टी होने के कारण सड़कों पर वाहन कम हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 08:47 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 08:47 AM (IST)
संडे बाजार भी चुनावी चर्चा से गुलजार
संडे बाजार भी चुनावी चर्चा से गुलजार

यशपाल वर्मा, करनाल

रविवार को छुट्टी होने के कारण सड़कों पर वाहन कम हैं। मार्केट तो शांत हैं। जबकि संडे बाजार भी चुनावी चर्चा से गुलजार नजर आए। लोग खरीदारी के साथ-साथ दलों और प्रत्याशियों का आंकलन करते नजर आए। लोग भी घर बैठने के बजाय सियासत की हवा का रुख जानने बाजार में पहुंचे।

कोई मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी की सराहना करता नजर आया तो कोई भ्रष्टाचार पर लगाम पर चर्चा कर रहा था। साथ ही कांग्रेस की कलह और इनेलो दो-फाड़ के नुकसान पर लोग खुलकर बोल रहे हैं तो कहीं प्रत्याशियों की छवि का आंकलन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की छवि की चर्चा

फोटो 02

सेक्टर-13 निवासी पवन सिंह राणा ने बताया कि भाजपा शासनकाल में विकास के कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदार छवि के हैं। शहर में बिना मांगे सड़कों का निर्माण किया गया और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से कहीं न कहीं परेशानी रही है, लेकिन भाजपा शासन में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं। सही सोच से सड़कें साफ

फोटो 04

रविदत्त शर्मा ने बताया कि शहर की साफ सड़कें मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अच्छी सोच का परिणाम हैं। प्रधानमंत्री मनोहर लाल की नीतियों के कारण प्रदेश में विकासशील योजनाओं को लागू किया है। ऑनलाइन प्रणाली के कारण लोगों को घर बैठे सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश शहर को काफी सौगात मिली हैं। विकास के नाम पर करेंगे मतदान

फोटो 05

कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी अपने घोषणा-पत्र के साथ चुनाव मैदान में उतरा है और विकास का आश्वासन दे रहे हैं। वोट उसी पार्टी को देना, जोकि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर सके। पहले हमें यह समझना होगा कि मतदान करना बेहद जरूरी है। प्रत्याशी की छवि को जरूर परखना चाहिए। इनेलो के बंटने से भाजपा को फायदा

फोटो 06

राजकुमार ने बताया कि इनेलो अगर एक होती तो सत्ताधारी पार्टी के साथ कांटे का मुकाबला होना था। इनेलो दो-फाड़ होने के कारण वोटर भी अलग हुए हैं, जिसका फायदा सीधे भाजपा को मिल सकता है। वोटर समझदार है वह जानता है कि किसे वोट करना है। जीएसटी और नोटबंदी सही फैसला

फोटो 07

यशपाल मलिक ने बताया कि भाजपा सरकार का नोटबंदी और जीएसटी का फैसला सही था। शुरू में दिक्कत हुई थी लेकिन अब जीएसटी पटरी पर आने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को गति मिली है। गरीब लोगों रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए परेशानी होती थी लेकिन उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक घर में सिलेंडर पहुंचाया है।

chat bot
आपका साथी