जुलाई में रिकार्ड तोड़ सकती है बरसात, अब तक 235 एमएम की जा चुकी दर्ज

जागरण संवाददाता करनाल सावन पर मानसून मेहरबान है। जुलाई माह में अब तक जिले में 235 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है। जिस प्रकार से मौसम की परिस्थितियां बनी हुई है उससे संभावना है कि इस बार बरसात रिकार्ड तोड़ हो सकती है। मौसम विभाग ने 16 जुलाई से भी बरसात की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जुलाई में रिकार्ड तोड़ सकती है बरसात, अब तक 235 एमएम की जा चुकी दर्ज
जुलाई में रिकार्ड तोड़ सकती है बरसात, अब तक 235 एमएम की जा चुकी दर्ज

जागरण संवाददाता, करनाल : जिले की बात करें तो सावन पर मानसून मेहरबान है। जुलाई माह में अब तक जिले में 235 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है। जिस प्रकार मौसम की परिस्थितियां बनी हुई हैं उससे संभावना है कि इस बार बरसात रिकार्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग ने 16 जुलाई से भी बरसात की संभावना जताई है। लगातार प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सुबह के समय नमी की मात्रा 66 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 54 फीसदी रह गई। हवा 2.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार के साथ चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। लेकिन 16 जुलाई से मौसम फिर से करवट ले सकता है। लगातार तीन दिन तक बरसात हो सकती है। ऐसे में सावन माह में रिकार्ड तोड़ बरसात की संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी