बयाना स्कूल के ¨प्रस और ज्योति रहे प्रथम

संवाद सहयोगी, इंद्री : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत खंड स्तरीय य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 05:48 PM (IST)
बयाना स्कूल के ¨प्रस और ज्योति रहे प्रथम
बयाना स्कूल के ¨प्रस और ज्योति रहे प्रथम

संवाद सहयोगी, इंद्री : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत खंड स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता हुई। छठी से 8वीं कक्षा तक के पांच और नौवीं से 12वीं कक्षा तक के तीन स्कूलों के 104 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को योगाभ्यास को अपने जीवन की दैनिक क्रियाओं में शामिल करने का आह्वान किया। कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने से बीमारियों से बचा रहता है। आयोजकों के अनुसार छठी से 8वीं कक्षा के लड़कों के ग्रुप में जोहड़ माजरा स्कूल के छात्र अजय और लड़कियों के ग्रुप में नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नौवीं से 12वीं कक्षा के लड़कों के ग्रुप में बयाना स्कूल के ¨प्रस और लड़कियों के ग्रुप में ज्योति ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर बलराज कांबोज, मुनीष कुमार, सचिन गांधी, सुरेंद्र दत्त शर्मा, डीपीई अनु, गुलाब ¨सह पीटीआइ, नीलम रानी, सरला सांगवान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी