हेराफेरी के आरोप में पुलिस ने किया बिल्डर को गिरफ्तार

हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 08:04 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 06:32 AM (IST)
हेराफेरी के आरोप में पुलिस ने किया बिल्डर को गिरफ्तार
हेराफेरी के आरोप में पुलिस ने किया बिल्डर को गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करनाल

हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने सेक्टर-32 में लोगों को फ्लैट बनाकर देने के नाम पर धोखाधड़ी की है। उसने फ्लैट की एवज में लोगों से राशि ली थी, लेकिन कई साल बीतने के बाद भी न तो लोगों को फ्लैट मिले और न ही पैसे वापस मिले। यह भी आरोप है कि कुछ लोगों के साथ उसने समझौता कर चेक दिए थे, लेकिन यह चेक बाउंस हो गए। बिल्डर के करनाल में होने की सूचना मिलने पर सेक्टर नौ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में बिल्डर की गिरफ्तारी हुई है।

chat bot
आपका साथी