आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद जरूर करें : संजय सिगला

संवाद सहयोगी तरावड़ी भारत विकास परिषद शाखा की ओर से वार्ड-छह में जरूरतमंद परिवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM (IST)
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद जरूर करें : संजय सिगला
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद जरूर करें : संजय सिगला

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : भारत विकास परिषद शाखा की ओर से वार्ड-छह में जरूरतमंद परिवार की कन्या निशा की शादी में नकद राशि देकर आर्थिक सहयोग दिया। बेटी के पिता ईश्वर ने संस्था के सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया। भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष संजय सिगला व सचिव राकेश हंस के अनुसार भाविप की हमेशा से पहल रही है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार की बच्ची की शादी के लिए वह हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं। जैसे ही परिषद को इस जरूरतमंद परिवार की लड़की के बारे में पता चला तो संस्था ने कन्या शगुन राशि सहयोग स्वरूप भेंट की। सचिव राकेश हंस ने कहा कि संस्था का यह प्रयास निरंतर आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्ष संजय सिगला ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना, असहाय को सहारा देना व सामाजिक कार्यों पर बल देना है। इस अवसर पर संजय सिगला, राकेश हंस, प्रवीण गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी