मदर ग्रुप की महिलाओं ने किया सीएम कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के तत्वावधान में आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाओं ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें 12 मार्च को विभाग की निदेशक ने मिलने का समय मिला है। प्रदर्शन में करनाल कैथल यमुनानगर और पानीपत की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 08:54 AM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 08:54 AM (IST)
मदर ग्रुप की महिलाओं ने किया सीएम कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन
मदर ग्रुप की महिलाओं ने किया सीएम कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, करनाल: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के तत्वावधान में आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाओं ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें 12 मार्च को विभाग की निदेशक ने मिलने का समय मिला है। प्रदर्शन में करनाल, कैथल, यमुनानगर और पानीपत की महिलाओं ने हिस्सा लिया। सुबह महिलाएं फव्वारा पार्क में एकत्रित हुई। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कैंप कार्यालय पहुंची।

प्रदर्शन की अध्यक्षता अध्यक्ष तोषी और सचिव जरासो ने किया। वहीं राज्य महासचिव सविता व आंगनवाड़ी मदर ग्रुप समिति की संयोजक संतरो विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाएं पिछले 11 सालों से काम कर रही हैं, परंतु पूरा महीना काम करने के बावजूद उन्हें केवल ढाई सौ रुपए मेहनताना मिलता है। इस ढाई सौ रुपए में से ही महिलाओं को ईंधन, दलाई व पिसाई का इंतजाम भी करना पड़ता है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने महिलाओं के काम के दिन भी घटाकर आधे कर दिए अब मदर ग्रुप की महिलाओं से महीने में केवल 12 दिन काम करवाया जा रहा है और उन्हें भी जबरदस्ती काम से हटाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिले में महिलाओं को बिना किसी सरकारी आदेश के काम से हटाया जा रहा है, यह बेहद शर्मनाक बात है। बार-बार धरने प्रदर्शन के बावजूद भी राज्य सरकार मदर ग्रुप की महिलाओं की लगातार अनदेखी कर रही है।

chat bot
आपका साथी