राज्यमंत्री कांबोज ने की अलौकिक कन्या पूजन महोत्सव की शुरुआत

रामलीला ग्राउंड में लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 121 कन्याओं के आलौकिक कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 09:33 AM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 09:33 AM (IST)
राज्यमंत्री कांबोज ने की अलौकिक कन्या पूजन महोत्सव की शुरुआत
राज्यमंत्री कांबोज ने की अलौकिक कन्या पूजन महोत्सव की शुरुआत

जागरण संवाददाता, करनाल : रामलीला ग्राउंड में लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 121 कन्याओं के आलौकिक कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। भारतीय संस्कृति के अनुरूप पूर्ण विधि-विधान द्वारा मंत्रोचारण सहित सामुहिक कन्या पूजन कर उन्हें शिक्षा सामग्री के उपहार वितरित किए। मुख्यातिथि ने समाजसेवा और कन्याओं की भलाई के लिए काम करने वाले ट्रस्ट को अपने निजी कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

कांबोज ने कहा कि लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन कर बेटी को सम्मानित करने का फैसला ऐतिहासिक है। इस अवसर पर बहन किरण, अमित सिगल, गिरीश सहगल सहित काफी संख्या में ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी