कांग्रेस स्थापना दिवस पर निकाला मार्च

कांग्रेस सेवादल की ओर से कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर प्रेमनगर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर मार्च भी निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 08:10 AM (IST)
कांग्रेस स्थापना दिवस पर निकाला मार्च
कांग्रेस स्थापना दिवस पर निकाला मार्च

जागरण संवाददाता, करनाल : कांग्रेस सेवादल की ओर से कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर प्रेमनगर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर मार्च भी निकाला। प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान, प्रदेश सचिव जगीर सैनी व जिला प्रधान अनिल शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता सोहना में आयोजित रैली में हिस्सा लेने पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आज 134 साल पूरे हो गए हैं। 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। प्रदेश सचिव जगीर सैनी व अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने का काम किया है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के लिए काम करता है। स्थापना दिवस पर पूरे देश में कार्यक्रम जश्न मनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान, प्रदेश सचिव जगीर सैनी, जिला प्रधान अनिल शर्मा, महासचिव जितेंद्र पांचाल पूंडरक, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी, जसबीर स्वामी, राज कुमार, सुभाष सैनी, विनोद बालू, बंटी सैनी, रोशनलाल कश्यप, भगवान दास, उपप्रधान प्रशोत्तम वाल्मीकि सुरेंद्र छपरा, विशाल शर्मा, सचिव अशोक कुमार, सचिव वकील गुर्जर, उपप्रधान मदन राणा व संजीव कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी