भगवान शिव को कराया पंचामृत स्नान

श्रीराम मंदिर में भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाया गया। पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री और रवि शास्त्री ने मंत्रोारण के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 07:00 AM (IST)
भगवान शिव को कराया पंचामृत स्नान
भगवान शिव को कराया पंचामृत स्नान

जागरण संवाददाता, करनाल : श्रीराम मंदिर में भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाया गया। पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री और रवि शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई। मुख्य यजमान अनिल ग्रोवर अपने परिवार के साथ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से भोलेनाथ को स्नान करवाया। शिव स्तुती पढ़ी गई व महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। वीना सेठ ने जहां भी देखा नजर आए बांके बिहारी आपके श्री चरणो में उम्र कट जाए सारी भजन गाया। अक्षय ग्रोवर ने मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी ईश्वरीय भजन गाया। इस अवसर पर अशोक, अनिल, साजन, हिमांशु, कपिल खट्टर, आशु, सोनिया, इंदु, सिया, हिमाक्षी, डिपल, नूर, वेद दुआ, अशोक मदान, सुरेंद्र पाल, मुरारी बत्रा, चंद्र बत्रा व अनु खट्टर मौजूद रहे। शनिवार रात को मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

chat bot
आपका साथी