मानव सेवा संघ में मनाई लोहड़ी

जागरण संवाददाता, करनाल कैथल क्लब करनाल का वार्षिक लोहड़ी मिलन समारोह करनाल मानव सेवा सं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM (IST)
मानव सेवा संघ में मनाई लोहड़ी
मानव सेवा संघ में मनाई लोहड़ी

जागरण संवाददाता, करनाल

कैथल क्लब करनाल का वार्षिक लोहड़ी मिलन समारोह करनाल मानव सेवा संघ में मनाई। इसमें हर वर्ष की भांति लोहड़ी उत्सव के उपलक्ष्य में

कैथल क्लब करनाल के सदस्य परिवार सहित शामिल हुए। इसका शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि करनाल मानव सेवा संघ के सांचालक सवामी प्रेममूर्ति और क्लब के पदाधिकारियों की ओर से दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। क्लब के प्रधान हंसराज चावला ने स्वागत किया। समारोह में बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सुरेंद्र गाबा ने अपने संगीतमयी कार्यक्रम देकर सभी कर मन मोह लिया। जीएस वडैच सूफी ¨सगर अचार्य महावीर प्रसाद हरियाणा सांस्कृतिक गौरव सम्मान अवार्डी और अंजू शर्मा अपने-अपने अंदाज में कविताएं और भजन, गजलें सुनाकर सबको मंत्रमुक्त किया। घनश्याम शर्मा ने अपनी जन्म भूमि कैथल की प्राचीन भौगोलिक पृष्ठ भूमि से सभी को अवगत कराया। स्टेज का संचालन एनसी गुप्ता और सुभाष गुलियानी की ओर से किया। समारोह के अंत में सभी को लोहड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस समारोह में मुख्य रूप से ओपी मिगलानी, आरएन वर्मा, विष्णु थरेजा, सुभाष गुलयानी और ईश कुमार आहुजा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी