चार लाख श्रमिकों का पंजीकरण रद होने के विरोध में प्रदर्शन 20 को

जागरण संवाददाता, करनाल : भवन निर्माण में कार्यरत प्रदेश के लगभग चार लाख श्रमिकों का पंजीकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 07:40 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 07:40 AM (IST)
चार लाख श्रमिकों का पंजीकरण रद होने के विरोध में प्रदर्शन 20 को
चार लाख श्रमिकों का पंजीकरण रद होने के विरोध में प्रदर्शन 20 को

जागरण संवाददाता, करनाल : भवन निर्माण में कार्यरत प्रदेश के लगभग चार लाख श्रमिकों का पंजीकरण रद किए जाने के विरोध में प्रदेशभर के मजदूर 20 फरवरी को करनाल में इकट्ठा होंगे। हुडा ग्राउंड में सभा करने के बाद सीएम कैंप कार्यालय तक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को श्रमिक नेताओं की ड्यूटी लगाई गई। फव्वारा पार्क में भवन एवं सन्निर्माण कामगार संघ की बैठक में राज्य प्रधान सुरेंद्र ठाकुर व प्रदेश महामंत्री जंग बहादुर यादव विशेष रूप से पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए कमर कस लें। श्रम विभाग पर दबाव बनाकर पंजीकरण रद करने का फैसला वापस करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारियों ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए चार लाख 50 हजार श्रमिकों का पंजीकरण रद करने का एलान कर दिया। पंजीकरण रद करने का कोई कारण भी नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि जिन पंजीकरणों के दस्तावेज पूर्ण हैं और विभाग में फीस जमा हो चुकी है। उनको दोबारा प्रोसेस में लाकर उनकी ऑफलाइन पंजीकरण कॉपी बनाई जाए। जिन श्रमिकों के दस्तावेज पूर्ण नहीं हैं उन श्रमिकों के पते पर त्रुटियों बारे पत्राचार के माध्यम से विभाग संपर्क करे।

भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय जिले अनुसार पृथक रूप से स्थापित किए जाएं। श्रम विभाग की वेबसाइट जब तक सुचारू रूप से तैयार नहीं हो जाती, तब तक पंजीकरण व लाभ ऑफलाइन दिया जाए।

इस अवसर पर जिला प्रधान श्यामलाल, रवि कुमार, विनोद कुमार, बलराज, सतीश, राजेश कुमार, सुखदेव, रेखा, सुमन, सुदेश, संजू, विक्रम कुमार, देवीचंद व विनोद कुटेल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी