पुलिस हिरासत में अधेड़ की मौत, गुस्साए लोगों का थाने पर हमला, पुलिस छुपी छत पर, वहां भी पहुंची भीड़ तो हवाई फायर कर बचाई जान

बृहस्पतिवार की आधी रात को कस्टडी में लिए अधेड़ चांद सराय निवासी अजैयब ¨सह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे पीट पीट कर मार डाला। मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सिटी पुलिस स्टेशन को घेर लिया। यहां जो भी उन्हें मिला उसकी पिटाई की। उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी छत पर छुप गए। पुलिस को पीछे हटता देख प्रदर्शनकारियों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 May 2018 01:40 AM (IST) Updated:Sat, 12 May 2018 01:40 AM (IST)
पुलिस हिरासत में अधेड़ की मौत, गुस्साए लोगों का थाने पर हमला, पुलिस छुपी छत पर, वहां  भी पहुंची भीड़ तो हवाई फायर कर बचाई जान
पुलिस हिरासत में अधेड़ की मौत, गुस्साए लोगों का थाने पर हमला, पुलिस छुपी छत पर, वहां भी पहुंची भीड़ तो हवाई फायर कर बचाई जान

जागरण संवाददाता, करनाल : बृहस्पतिवार की आधी रात को कस्टडी में लिए अधेड़ चांद सराय निवासी अजैयब ¨सह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे पीट पीट कर मार डाला। मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सिटी पुलिस स्टेशन को घेर लिया। यहां जो भी उन्हें मिला उसकी पिटाई की। उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी छत पर छुप गए। पुलिस को पीछे हटता देख प्रदर्शनकारियों ने तेज हमला करते हुए छत पर जाने की कोशिश की। भीड़ को अपनी ओर आता देख कर पुलिसकर्मियों ने हवाई फायर किया।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने में खड़ी एसएचओ की कार समेत चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए पुलिस का दस्ता मौके पर आया। तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

इधर शहर में हालात तेजी से खराब हो गए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अजैयब ¨सह को हिरासत में लेने वाले समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने मृतक के बेटे नरेश कुमार के बयान पर हवलदार प्रदीप, बलवंत व गुरबक्स समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सुबह तनावपूर्ण माहौल में पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी सतीश मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर जैसे ही पुलिसकर्मियों को मामला दर्ज करने की जानकारी मिली तो वे मौके से फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी